रोहतक में बदमाशों ने पुलिसकर्मी को ही लूट के इरादे से निशाना बना लिया। खाना खाकर पुलिस लाइन में लौट रहे सब इंस्पेक्टर (SI) को कार सवार 3 युवकों ने ओवरटेक किया और पिस्तौल तान दी। जिसके बाद पुलिसकर्मी को गाड़ी से नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मी ने समझदारी दिखाई।

पुलिस लाइन में तैनात SI कुलदीप सिंह ने आरोपियों से डरने की बजाए उनकी पिस्तौल छीन ली। जिससे वह इस घटना में वे बच निकले। मामले की शिकायत आर्यनगर थाना पुलिस को दी गई। जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

सोनीपत के गांव भैसवान खुर्द निवासी हरियाणा पुलिस के SI कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे रोहतक पुलिस लाइन में तैनात है। वे बॉक्सिंग व कुश्ती के खिलाड़ी रहे हैं और कई मेडल भी हासिल किए। रात को वे ड्यूटी के बाद कार में सवार होकर खाना खाने के लिए रोहतक पीजीआइ की कैंटीन में गए।

SI कुलदीप सिंह ने बताया कि वे खाना खाने के बाद वे पुलिस लाइन आ रहे थे। जब वे बजरंग भवन रेलवे लाइन के पास पहुंचे तो पीछे से कार आई। उसने ओवरटेक करके गाड़ी को रुकवा लिया। कार में से 3 नौजवान लड़के उतरे। उन्होंने मुंह रुमाल से ढक रखा था। उनमें से एक युवक उसके पास आया और पिस्तौल तानकर कार से नीचे उतरने के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि जब आरोपी युवक पिस्तौल तानकर गाड़ी से नीचे उतार रहे थे तो SI कुलदीप सिंह ने उनकी पिस्तौल पकड़ ली और वापस उनकी तरफ की मोड़ दी। जिसके बाद आरोपी युवकों ने उनका गला पकड़कर गाड़ी से नीचे खींचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मी ने गाड़ी चला दी।

SI कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके द्वारा गाड़ी चलाने के कारण आरोपी युवक पिस्तौल छुड़वाने का प्रयास करता रहा, लेकिन उन्होंने पिस्तौल नहीं छोड़ी। कुछ दूरी तक आरोपी युवकों ने भागकर उनका पीछा किया। लेकिन वे वहां से बच निकले। इस घटना में उनकी शर्ट फाड़ दी और गर्दन तथा हाथ पर चोटें आई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!