आमिर खान की बेटी इरा खान ने भले ही फिल्मों में किस्मत नहीं अजमाई, बावजूद इसके वह सुर्खियों में हमेशा से बनी रही है। इरा को जिस दिन का इंतजार का था आखिरकार वह आ ही गया, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर के साथ सगाई कर ली है। इस सेलिब्रेशन में आमिर खान और उनके पूरा परिवार पहुंचा।

इरा खान और नुपुर शिखर की लव लाईफ बी टाउन में चर्चा का विषय रही है। हाल ही में आमिर खान की लाडली ने इंस्टाग्राम पर अपने एंगेजमेंट का अनाउंसमेंट किया था।  अब दोनों की ऑफिशियल सगाई भी हो गई है । खान परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

इस खास दिन के लिए इरा ने लाल रंग का खूबसूरत गाउन कैरी किया, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी।  वहीं नूपुर शिखरे ब्लैक कलर का टक्सीडो में काफी जच रहे थे। सगाई की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।

 

हर बार ही तरह इस बार भी पापा आमिर सिंपल लुक में दिखाई दिए। बेटी की सगाई में उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा पहना। एक्टर की दोनों पत्नियां भी सगाई का हिस्सा बनी।  एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी इस दौरान  नजर आई। कुछ दिनों पहले ही नुपुर ने अपनी लेडी लव को प्रपोज किया था। 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!