सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने 24 नवंबर को अंबाला में रेल रोकने की चेतावनी दी है। इसे लेकर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए सभी केस सरकार वापस ले चुकी है। अगर कुछ मामले रह भी गए हैं, तो उसे लेकर जांच की जाएगी। वहीं कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बीजेपी सरकार को काम करने की बजाए सिर्फ नाम बदलने वाली सरकार बताने पर भी विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के द्वारा ही किया जाता है। अपने कार्यकाल में पूरे हिंदुस्तान का नाम इंदिरा नेहरू परिवार के नाम पर रखने का काम कांग्रेस ने किया है।

दरअसल भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा सरकार को फिर से एक बार बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।  किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी देकर कहा है कि यदि सरकार कृषि आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामलों को 24 नवंबर तक वापस नहीं लेती तो एक बार फिर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी शुरुआत अंबाला में रेल रोक कर की जाएगी। इस पर मंत्री विज ने कहा कि केस वापस ले लिए गए हैं। सिर्फ वहीं केस वापस नहीं लिए गए हैं, जो कोर्ट में लंबित हैं।

गृह मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पहले खड़गे गिन कर बताएं कि भाजपा सरकार ने कितने नाम बदले हैं। हम काम करते हैं। विज ने कहा कि काम करते हुए तुमने सारे हिंदुस्तान का नाम इंदिरा नेहरू परिवार पर रख दिया है। अब लोग उन्हे पसंद नहीं करते हैं। प्रजातंत्र में तो लोगों की पसंद चलती है और लोगों की पसंद पर ही नाम बदलने पड़ते हैं। वहीं गुजरात में कांग्रेस नेता सोलंकी को टिकट देने से पार्टी में चल रही गुटबाजी पर चुटकी लेते हुए विज ने कहा कि हिंदुस्तान का कोई भी कोना क्यों ना है, कांग्रेस नेता धरातल में जाकर भी एक-दूसरे के कपड़े फाड़ सकते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!