हरियाणा में चल रहे पंचायत चुनाव में खुलकर रंजिश की वारदातें सामने आ रही है। 12 नवंबर को दूसरे चरण में रेवाड़ी में सरपंच और पंच का चुनाव संपन्न होने के बाद धमकियों के केस सामने आए है। सर्वसम्मति से धारूहेड़ा ब्लॉक समिति का सदस्य बने बहादुर के पिता को कॉल कर गोली मारने की धमकी मिली है। कसौला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव बगथला निवासी भोलाराम ने कसौला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने पंचायत समिति का चुनाव अपने बेटे लाल बहादुर को लड़ाया था, जो सर्वसम्मति से पंचायत समिति धारूहेड़ा का सदस्य चुना जा चुका है। भोलाराम ने बताया कि गांव में सरपंच पद का भी चुनाव था, जिसमें 2 उम्मीदवार खड़े हुए थे। इसमें मेरे दादा के परिवार से अन्नु पत्नी अशोक चुनाव लड़ रही थी। भोलाराम ने कहा कि हमने उनको वोट नहीं दिया तथा वह हार गई।

भोलाराम ने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम उसके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि तूने मेरे पक्ष में वोट नहीं दिया, जिस कारण मेरी पत्नी हार गई। मैं गोली मारकर तुझे खत्म करूंगा, जिसने अपना नाम अशोक बताया। भोलाराम ने तुरंत इसकी शिकायत कसौला थाना पुलिस को दी और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा देने की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!