रोहतक में मंगलवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छाए रहने के चलते देर सुबह तक सूर्य देव ठीक से दर्शन नहीं दे पाए। साथ ही जिले के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। वहीं अन्य एरिया में सूर्य देव बादलों संग लुकाछिपी खेलते नजर आए।

मौसम में बदलाव के साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी। हालांकि पिछले काफी समय से तापमान में गिरावट थी। लेकिन दोपहर में खिली धूप के कारण ठंड अधिक असर नहीं दिखा पा रही थी। अब तक रात या अल सुबह व देर शाम को ठंड महसूस होती थी। लेकिन बूंदाबांदी व बादल छाए रहने के चलते दिन के समय भी ठंड असर दिखाने लगी है।

ठंड के मौसम को देखते हुए लोगों ने अपने गर्म वस्त्र निकालने आरंभ कर दिए हैं। साथ ही गर्म वस्त्रों की खरीददारी भी बढ़ गई है। जिसके कारण बाजार में भी गर्म वस्त्र सजने लगे हैं। ठंड के मौसम में गर्म वस्त्रों की मांग बढ़ जाती है, इसलिए दुकानदार भी गर्म वस्त्रों की बिक्री पर ही विशेष फोकस कर रहे हैं।

मंगलवार को बदले मौसम के बाद अब आगे भी ठंड बढ़ने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सप्ताहभर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!