नवंबर महीने के शुरू होने के साथ ही अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल अभी तक Temperature में कोई ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है, मौसम अभी तक सामान्य चल रहा है। वही मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों मे Temperature मे गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसके बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आने वाली 10 November के बाद से Temperature मे गिरावट आने की संभावना है, जिस वजह से प्रदेश में सर्दी बढ़ सकती है। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं सीधा Temperature को प्रभावित कर सकती हैं। जिस वजह से सर्दी बढ़ने के साथ- साथ अधिकांश क्षेत्रों में बादलवाई भी देखने को मिल सकती है।

CCHAU हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहन खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा के उत्तरी क्षेत्र में 7 व 8 November को एक- दो स्थानों पर गर्ज के साथ तेज हवाएं और हल्की बूंदाबान्दी होने की संभावना है, वही 9 November को मौसम परिवर्तनशील रहेगा, और 10 नवंबर को हवाओं की दिशा उत्तर- पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने से तापमान मे हल्की गिरावट आ सकती है।जिससे हल्की हल्की ठंड हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यरेखा क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली बाह्य उष्णकटिबंधीय आंधी है, जो भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भागों में आंशिक बारिश लाने का कारण बनती है। इस आंधी की वजह से सामान्यतः नमी ऊपरी वायुमंडल तक पहुंच जाती है और आर्द्रता वायुमंडल के निचले स्तर में बनी रहती है। बहुत बार यह आंधी हिमालय तक जा पहुंचती है, और हवा में स्थित नमी कभी- कभी बरसात के रूप में बदल जाती है और धरती पर गिरने लगती है. यह वर्षा मानसूनी वर्षा से बिल्कुल अलग होती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!