रोहतक में नगर निगम कर्मचारियों ने सोमवार को काली दिवाली मनाई। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी काले झंडे लेकर व काले कपड़े पहनकर सड़कों पर उतरे। इस दौरान शहर भर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को जल्दी पूरा नहीं किया तो वे सड़क और कहा कि सरकार उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे नहीं तो वे विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे।
पिछले 6 दिनों से जारी नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। त्योहार के समय कूड़े के ढेरों से अटा शहर दीपावली की शोभा को भी घटा रहा है। हड़ताल के कारण पिछले 6 दिनों से सफाई नहीं हो पाई है। जिसके कारण कूड़ा भी सड़कों पर आने लगा है। जो आने-जाने वालों के लिए भी आफत बना हुआ है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने 19 अक्टूबर से हड़ताल आरंभ की थी। हालांकि शुरुआत में 2 दिन की हड़ताल थी, लेकिन बाद में इसे 23 अक्टूबर तक बढ़ा दिया। जबकि अब फिर से कर्मचारियों ने सरकार के द्वारा ठोस कदम ना उठाने के चलते 26 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आगे भी हड़ताल बढ़ने की चेतावनी दी है।
हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को देखते हुए ठेकेदार के कर्मचारियों को कूड़ा उठाने के लिए लगाया गया है, जिसका हड़ताली कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। इसके लिए 5 टीमों का गठन किया है, जो कूड़ा उठान की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच जाती है ताकि कूड़ा उठान को रोका जा सके। वहीं, ठेका कर्मियों को कूड़ा उठान करने से मकान करने के साथ ही हड़ताल में शामिल होने का भी आह्वान किया जाता है।
