सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर आए राम रहीम ने यूपी के बरनावा आश्रम में पहली बार 5 साल बाद दीवाली मनाई। राम रहीम की पिछली 5 दीवाली जेल में बीती। दीवाली की रात राम रहीम ने सत्संग करते हुए मंच पर भजन भी गाए।

इस दौरान डेरे के श्रद्धालुओं के सवाल के जवाब में राम रहीम ने कैद की सजा को रूहानी यात्रा बताया। जिस पर वह किताब भी लिख रहा है। रात को ही राम रहीम ने नया वीडियो सांग ‘साडी नित दी दीवाली’ भी लांच किया।

पंजाबी भाषा में लांच किए गए 3 मिनट 52 सेकेंड के गाने में राम रहीम ने खुद ही एक्टिंग की है। वीडियो में राम रहीम के अपने गुरु शाह सतनाम के साथ पुराने शॉट फिल्माए गए है। राम रहीम ने इसे अपना नया भजन कहा है। साथ ही इस गाने को कंपोज करने, एडिटिंग, म्यूजिक सहित सभी काम खुद ही करने का दावा किया है।

गाना लांच करने के बाद राम रहीम अपने श्रद्धालुओं से रूबरू हुआ। उसने कहा कि उसने 800 भजन भी लिखे हैं, उसे एक- एक करके गाकर रिलीज करेंगा। इसकी धुन भी खुद ही ईजाद की है, जो कि पहले की तरह फिल्मी धुन नहीं है। राम रहीम ने दावा कि कि इसे लिखने के लिए पांच मिनट ही लगे हैं। साथ ही उसने गेस वाट्स माई नेम पर तीसरी बुक लांच की। जिसमें प्रेमी अपने नवजात बच्चों के नाम चुन सकते हैं।

दिवाली की रात राम रहीम ने यूपी आश्रम में प्रेमियों के सवालों के जवाब दिए। जिसमें जेल में अपनी 5 साल की सजा को राम रहीम ने रुहानी यात्रा का नाम दिया है। जेल में कट रही अपनी जिंदगी पर अपनी किताब को वह जल्द ही लांच करेगा। राम रहीम ने कहा कि नए सांग में उसने तेल और घी के साथ साथ पानी के दीप जलाए है। राम रहीम ने कहा कि छोटे बच्चों के लिए लोरी भी तैयार की है और जल्द ही लांच की जाएगी।

राम रहीम इन दिनों बरनावा आश्रम से प्रतिदिन ऑनलाइन गुरुकुल से सत्संग कर रहा है। राम रहीम अपने सत्संग में हिंदू धर्म का विशेष तौर पर गुणगान कर रहा है और उसने वेदों, रामायण, गीता को सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ बताया है। राम रहीम की हिंदू धर्म में आस्था बढ़ती जा रही है। हिंदू धर्म के देवी देवताओं की आलोचना करने वालों को फटकार भी लगा चुका है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!