झज्जर में मंगलवार सुबह NIA की टीम ने छापा मारा। गैंगस्टर नरेश सेठी के घर पहुंची टीम ने उसकी प्रॉपर्टी के कागज और बैंक डिटेल्स की जांच की। साथ ही सेठी के परिवार के सदस्यों से भी टीम के अधिकारियों ने पूछताछ की। सेठी का नाम गैंगस्टर लॉरेंस के साथ भी जोड़ा जाता रहा है। नरेश सेठी पिछले लंबे अरसे से जेल से ही अपना साम्राज्य चला रहा है। NIA उसके विदेशों में बैठे आतंकियों से कनेक्शन को खंगाल रही है।
झज्जर के DSP रविंदर कुमार कुंडू ने कहा कि सेठी के घर करीब 4 घंटे सर्च अभियान चलाया गया है जिसके बाद NIA ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर अपने साथ लेकर गई है। रिपोर्ट वे अपने विभाग को देंगे।
नरेश सेठी इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर हत्या,फिरौती सहित अन्य कई संगीन मामलों के आरोप हैं। लारेंस और अन्य गैंग के साथ भी सेठी का नाम जोड़ा जाता रहा है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के साथ ही दूसरे राज्यों में भी एनआईए की टीम ने छापे मारे हैं।
रेवाड़ी के गांव रालियावास में एडवोकेट अविनाश के घर छापेमारी हुई है। बताया जा रहा है कि एडवोकेट गुरुग्राम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। अविनाश के पास कई नामी गैंगस्टरों के केस हैं, जिनको लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, झज्जर में तड़क सुबह NIA की टीम ने गैंगस्टर नरेश सेठी के घर पहुंची टीम ने गैंगस्टर की प्रॉपर्टी के कागज और बैंक डिटेल की जांच की। साथ ही सेठी के परिवार के सदस्यों से भी टीम के अधिकारियों ने पूछताछ की। सेठी का नाम गैंगस्टर लॉरेंस के साथ भी जोड़ा जाता रहा है।

वहीं सोनीपत में कुख्यात गैंगस्टर राजू बसौदी और उसके साथी अक्षय पलड़ा के घर पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम जांच कर रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य और काला जठेड़ी के साथी कुख्यात राजू बसौदी और उसके साथी अक्षय पलड़ा गैंग के सदस्य विदेशी हथियारों का प्रयोग करते रहे हैं। ऐसे में इनके संबंध आतंकवादियों और खालिस्तान समर्थकों से होने को लेकर एनआईए की टीम जांच कर रही है। किसी को उनके घरों के पास नही जाने दिया जा रहा है।
