इंडियन रेलवे समय- समय पर अपने यात्रियों की सुविधाओं के लिए कोई न कोई योजना निकलता ही रहता है। अब रेलवे आपके लिए एक खास पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको धार्मिक यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इस खबर को सुनने के बाद आम- जन की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है।

IRCTC ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी है कि IRCTC वाराणसी प्रयागराज अयोध्या Tour पैकेज लेकर आया है। दरहसल, इसमें खास बात यह है कि इस पैकेज में आपको रेलवे की तरफ से रहने और खाने की सुविधा मुफ़्त मिलेगी। इसके लिए आपको अलग से कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। इसमें आपको 3 Breakfast और 3 Dinner की सुविधा Free मिलेगी। इसके अलावा डुलेक्स होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए भी आपको कोई अलग Charge नहीं देना होगा। यह आपके पैकेज में ही आएगा। यह एक धार्मिक पैकेज है। इसमें आप कई खास जगहों की सैर कर सकते हैं।

ये रहेगी योजना

  • गंतव्य कवर – वाराणसी – प्रयागराज – अयोध्या
  • यात्रा मोड – ट्रेन
  • क्लास – आराम
  • फ्रीक्वेंसी – प्रत्येक बुधवार
  • भोजन योजना – ब्रेकफास्ट और डिनर
  • कितने दिन का होगा पैकेज- 5 रातें/6 दिन

ग्रुप के साथ करेंगे यात्रा, तो इतना देना होगा किराया

यदि आप इस पैकेज में 2 से 3 लोगों के ग्रुप के साथ यात्रा करते हैं तो Twin Sharing पर प्रति व्यक्ति 18,400 रुपये खर्च होंगे. वहीं, Triple Sharing पर प्रति व्यक्ति 15,100 रुपये खर्च होंगे. इसके अलावा चाइल्ड विद बर्थ 11,900, Child Without बर्थ की कीमत 10,750 रुपये होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!