भाजपा ने आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कुलदीप खुद ही आदमपुर से भव्य को चुनाव लड़वाना चाहते थे। टिकट की घोषणा के समय भव्य आदमपुर में गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए है। हिसार के आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई ने 3 अगस्त को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

कुलदीप के इस्तीफा देने के साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया था कि आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ही चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले भव्य वर्ष 2019 में कांग्रेस की टिकट पर हिसार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, परंतु वे भाजपा के बृजेंद्र सिंह से चुनाव हार गए। भव्य को 1 लाख 84 हजार वोट मिले और वह तीसरे नंबर पर रहे। ऐसे में अब भव्य बिश्नोई दूसरी बार भाजपा की टिकट पर सियासी पारी खेलेंगे।

कुलदीप बिश्नोई के पुत्र भव्य हावर्ड यनिवर्सिटी से मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की हुई है। इसके अतिरिक्त जून 2016 में मास्टर ऑफ साइंस इन कंटेम्परेरी इंडिया में यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड यूके से पास आउट है। भव्य ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस लंदन से बैचलर ऑफ साइंस इन गवर्नमेंट एंड इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की है।

आदमपुर विधानसभा से अब तक पूर्व सीएम भजन लाल का परिवार ही चुनाव लड़कर जीतता आ रहा है। इसी सीट पर अब भजनलाल की तीसरी पीढ़ी चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। आदमपुर विधानसभा से वर्ष 1968 में भजन लाल, 1972 में भजनलाल, 1977 में भजनलाल, 1982 में भजन लाल, 1987 में भजन लाल की पत्नी जसमा देवी, 1990 में भजन लाल, 1996 में भजन लाल, 2005 में भजन लाल, 2009 में रेणुका बिश्नोई, 2014 और 2019 में कुलदीप बिश्नोई चुनाव जीतते आ रहे हैं। अब उप चुनाव में भाजपा की टिकट पर भव्य बिश्नोई चुनाव लडेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!