कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बड़ी चेतावनी जारी की है। ICMR ने मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित मिजोरम, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, गोवा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लिए कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। काउंसिल ने अगले 8 सप्ताह यानी 2 महीने बहद सतर्क रहने की बात कही है। एक्सपर्ट भी तीसरी लहर के लिहाज से अगले दो महीनों को अहम मानकर चल रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों को बताया जा रहा है।
कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होने के बाद स्कूल-कॉलेज और बाजार खुल गए हैं। त्योहारों में बाजारों और मंदिर में लोगों की भीड़भाड़ बढ़ने पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन मुश्किल हो सकता है।
कोरोना की तीसरी लहर का आना या नहीं आना, जनता पर निर्भर है। यदि सभी लोग वैक्सीन लगवा लें। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, तो तीसरी लहर को रोका जा सकता है। एक-दो केस भी सक्रिय रहने पर तीसरी लहर आने की आशंका रहेगी। नॉन वैक्सीनेट और बच्चों को खतरा ज्यादा है।
