रेवाड़ी में HDFC बैंक के सहायक मैनेजर को बदमाशों ने गन पॉइंट पर लूट लिया। बदमाश लिफ्ट लेकर बाइक पर सवार हुए थे ओर उसके बाद बाइक लूट कर फरार हो गए। रोहड़ाई थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के भिवाड़ी कस्बा में HDFC बैंक की शाखा में बतौर सहायक मैनेजर कार्यरत रेवाड़ी के गांव राजावास निवासी प्रवीण शर्मा बैंक से छुट्‌टी होने के बाद घर लौट रहे थे। तभी गांव के बस स्टैंड के पास पहले से खड़े दो युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी। एक युवक नीचे बैठा हुआ था तो दूसरा साथ में खड़ा था। प्रवीण ने उन्हें अपने गांव का समझकर लिफ्ट दे दी, लेकिन 200 मीटर आगे चलते ही पीछे बैठे के एक बदमाश ने बाइक रुकवाई और सीधे उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी। दूसरे बदमाश ने जेब से चाकू निकाला और बाइक से उतरने को बोला।

इससे पहले प्रवीण कुछ समझ पाता बदमाशों ने हाथापाई शुरू कर दी। बदमाशों के हाथ में हथियार देखकर वह घबरा गया और उन्हें बाइक सौंप दी। उसके बाद बदमाश उसकी बाइक को लेकर फरार हो गए। प्रवीण ने तुरंत अपने भाई को सूचित किया। सूचना के बाद भाई मौके पर पहुंचा और फिर पुलिस को सूचित किया गया।

रोहड़ाई थाना पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। रोहड़ाई थाना पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व लूट की धारा के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!