हरियाणा के रोहतक जिले में सुरक्षा जवान (एसजी) और सुरक्षा सुपरवाइजर (एसएस) के पदों पर भर्तियां होंगी। जिला रोजगार मंडल ने एसआईएस कंपनी के सहयोग से इन भर्तियों के आयोजन की तैयारी की है। जिले में चार अलग-अलग जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

4 से 8 अक्टूबर तक लगेंगे रोजगार मेले
पहला रोजगार मेला 4 अक्टूबर को कलानौर में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। 5 अक्टूबर को महम लघु सचिवालय स्थित उपमंडल रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन होगा। सांपला के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में रोजगार मेला 6 अक्टूबर को करवाया जाएगा। 8 अक्टूबर को रोहतक तहसील कार्यालय के पीछे स्थित पुराने अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन होगा।

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लंबाई 167.5CM निर्धारित की गई है। वजन 56 से 90 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। इसी प्रकार से सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की है। आयु सीमा 21 से 37 वर्ष की है। लंबाई 170CM निर्धारित की गई है। आवेदक का वजन 56 से 90 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।

ये कागजात होंगे जरूरी
मंडल रोजगार अधिकारी रोहतक ललिता मेहता ने बताया कि रोजगार मेले में भर्ती के दौरान केवल चयन किए उम्मीदवारों के द्वारा 350 का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करवाना होगा। सभी उम्मीदवार मास्क का प्रयोग करें और रोजगार मेले में कोविड-19 टीका लगवाकर आना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने कहा कि आवेदक को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज के फोटो साथ में लाने होंगे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!