दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर एक वाहन के खराब हो जाने के कारण बुधवार को मानेसर से गुरूग्राम की ओर जाने वाले लोगों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस ने ट्विटर पर स्थिति के बारे में परामर्श जारी किया और मार्ग में बदलाव के लिए साइनबोर्ड भी लगाए। पुलिस उपायुक्त (यातायात) आर एस सांगवान ने कहा, ‘‘ एक गाड़ी खराब हो जाने के कारण यातायात जाम लग गया। हमारे दल यातायात के प्रबंधन के लिए मौके पर मुस्तैद हैं तथा अब स्थिति नियंत्रण में है।”

इस राजमार्ग के मुख्य हिस्से को बुधवार को अगले छह दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस राजमार्ग के जयपुर-दिल्ली लेन पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे भारवहन क्षमता परीक्षण के चलते यह कदम उठाया गया है। यातायात जाम में जो लोग फंसे, उनमें ज्यादातर कार्यालय जाने वाले लोग थे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!