हरियाणा सरकार ने बुजुर्ग व्यक्तियों की आर्थिक मदद के लिए पेंशन योजना चलाई हुई है। इसके तहत बुजुर्ग व्यक्तियों को प्रत्येक महीने एक निश्चित राशि प्रदान की जाती है। समाज कल्याण विभाग परिवार पहचान पत्र (PPP) में दर्शाए गए आंकड़ों के आधार पर पेंशन को कुछ समय के लिए अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया था, सरकार ने इस Pension अब फिर से शुरू करने के आदेश दिए है।
विभाग के द्वारा पेंशनधारकों को पेंशन से जोड़ने के लिए खंड स्तर पर Camp लगाया जाएगा. जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने बताया कि Pension योजना के तहत विभाग की तरफ से दिव्यांग, विधवा, और वृद्ध व्यक्तियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। वहीं अस्थाई तौर पर बंद की गई पेंशन को भी एक बार फिर से जोड़ने के लिए खंड स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं।
इन कैंपों में दिव्यांग, बुजुर्गों और विधवाओं को मिलने वाली पेंशन में आने वाली समस्याओं का निदान किया जाएगा। विधवा पेंशन लेने वाली महिलाओ को पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र, Aadhar Card, परिवार पहचान पत्र (PPP), 100% दिव्यांग का प्रमाण पत्र, तलाक प्रमाण पत्र को अपने साथ लेकर कैंपों मे आना है।
