सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी 200 करोड़ की ठगी के मामले के एक के बाद एक की चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इस मामले में जहां पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज और नोरा फतेही की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं, तो वहीं अब इस मामले में कई अन्य अभिनेत्रियों के नाम भी सामने आए हैं। इन्हीं एक्ट्रेसेस में से एक चाहत खन्ना का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने उन पर निशाना साधा है। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए चाहत पर निशान साधा है।

सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए उर्फी ने ठगी केस के बहाने चाहत पर अपने पुराने झगड़े को लेकर तंज कसा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी एक आर्टिकल शेयर हुए चाहत को अपने पुराने झगड़ा याद दिला दिया। इसके आर्टिकल को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,’और मुझे गलत तरीके से कपड़े पहनने के लिए और मीडिया को पैसे देने के लिए गंदा बताया जा रहा था।’ दरअसल, उर्फी में जिस आर्टिकल को शेयर किया था, उसमें सुकेश चंद्रशेखर के संपर्क में आईं अभिनेत्रियों के नाम का खुलासा किया था।

गौरतलब है कि चाहत और उर्फी बीते कुछ समय से लगातार अपनी सोशल मीडिया वॉर को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, चाहत ने उर्फी के ड्रेसिंग सेंस को लेकर कमेंट करते हुए उनकर  मीडिया को भुगतान तक करने का आरोप लगाया था। बस फिर क्या था चाहत की इस टिप्पणी के बाद उर्फी ने उन्हें आड़े हाथ लेते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर ही बहस छिड़ गई थी। इस बहस के बाद से ही दोनों अभिनेत्रियों के बीच मनमुटाव जारी है।

बता दें कि कई दिनों से सुर्खियों में रहने वाला मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अब एक अलग ही रुख अख्तियार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुकेश चंद्रशेखर से मिलने वाली सिर्फ जैकलीन फर्नांडीज या नोरा फतेही ही नहीं थी, बल्कि चार अन्य अभिनेत्रियां जेल पहुंची थीं। रिपोर्ट्स की माने तो निकिता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जेल में मुलाकात की थी। जैकलीन की ही तरह इन चारों कलाकार से सुकेश की मुलाकात भी पिंकी ईरानी ने ही करवाई थी।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!