जल्द ही देश में अब त्योहारों के साथ छुट्टियों का सीजन शुरु होने वाला है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आपको बैंक की छुट्टियों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हो।सितम्बर का आधा महीने बीत ही चुका है। सितंबर महीने के इन बाकी बचे दिनों में अगर आपका बैंक से Related कार्य है तो तो आप बैंक की छुट्टियों की List को Check कर लें।

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, सितंबर के महीने में कुल 13 दिन बैंक में छुट्टी थी। इनमें से अब तक 8 छुट्टियां तो बीत चुकी हैं, बाकी बचे हुए 16 दिनों में से 5 दिन और बैंक का कामकाज बंद रहेगा। बता दें कि RBI की Holiday लिस्ट में स्थानीय छुट्टियों को भी शामिल किया गया है। ऐसे में अगर आपको यह जानना है कि आपके इलाके में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे, तो यह जानने के लिए आपको छुट्टियों की लिस्ट देखनी होगी।

सितंबर महीने में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट
18 Sep.2022 – रविवार
21 Sep.2022 – श्री नारायणा गुरु समाधी दिवस (तिरुवनंतपुरम और कोच्ची)
24 Sep.2022 – चौथा शनिवार
25 Sep. 2022 – रविवार
26 Sep.2022 – नवरात्रि स्थापना
आज कल Digital का दौर चल रहा है। इस दौर में अधिकतर Bank की सेवाएं Online उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि आप बैंक की छुट्टी के दिन भी Mobile Banking और Net Banking के द्वारा अपने जरूरी काम कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बैंकों के App के जरिए भी इन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!