हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला क्षेत्र में एक भट्‌ठे पर 9 लोगों से बंधुआ मजदूरी करा रहे शख्स पर श्रम विभाग ने आज छापा मार सभी मजदूरों को मुक्त कराते हुए थाना सांपला में भट्‌ठा मालिक पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले में उप श्रम आयुक्त ने केस दर्ज कराने के निर्देश देते हुए बताया है कि सांपला क्षेत्र में भट्‌ठा चला रहे सजीत ने 9 मजदूरों को बंधुआ बनाकर रखा हुआ था। इनमें 6 पुरुष व 3 महिलाएं थीं, जानकारी के लिए आपको बता दें कि महिलाओं पर बच्चे भी थे। साथ ही सहायक श्रम आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सजीत के भट्‌ठे से 5 माह पहले भी 6 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया गया था। मामले की जानकारी होने पर मौके पर निरीक्षण किया गया।

इसके बाद उपमंडल अधिकारी सांपला ने मजदूरों को बंधुआ मजदूर घोषित करते हुए रिलीज सर्टीफिकेट जारी किए। मजदूरों से बंधुआ के तौर पर काम लेने के मामले में भट्‌ठा मालिक पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। आराेपी के खिलाफ केस दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

जिले में लोगों से बंधुआ मजदूर के तौर पर काम लेने वाले भट्‌ठों व अन्य कारखानों पर नजर रखी जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!