रोहतक के जींद रोड पर जीप कार सवार जेई व उसके दो दोस्तों से दूसरी कार में सवार आधा दर्जन युवकों ने मारपीट कर लूटपाट की। दोनों पक्षों में कार को ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद कार सवार युवकों ने जीप कार सवार तीनों युवकों को ओवरटेक कर रोक लिया और लाठी-रॉड से जीप को तोड़ने के बाद तीनों को भी जमकर पीटा। आरोपी तीनों युवकों से 80 हजार रुपए और पर्स आदि लेकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दिल्ली के रविंद्र डबास ने पुलिस को बताया है कि वह महेंद्रगढ़ में पंचायती राज विभाग में जेई है। बुधवार देर रात वह अपनी जीप कंपास कार से अपने दोस्त जींद निवासी सतीश व गुरुग्राम निवासी योगेश के साथ रेवाड़ी से जींद जा रहे थे। रोहतक से आगे टिटौली पुलिस चौकी के पास हाईवे पर एक कार सवार आधा दर्जन युवकों से उनकी ओवरटेक को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर कार सवार युवकों ने हमारी जीप कार को हाईवे पर शिवम ढाबा के पास ओवरटेक करके रुकवा लिया। कार से उतरकर आरोपियों ने हमारी कार के शीशों को लाठी-रॉड से तोड़ दिया।

रविंद्र ने बताया कि आरोपी हम तीनों दोस्त को लाठी-डंडों से पीटने के बाद मेरी जैकेट से 80 हजार की नकदी और दोस्त योगेश का पर्स आदि ले गए। हालांकि मामले में टिटौली चौकी की पुलिस का कहना है कि तीनों दोस्तों के साथ मारपीट हुई है, लेकिन रुपयों की लूट संदेहजनक लग रही है। जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!