
रोहतक में आज जैन स्थानक , जनता कॉलोनी में 75 वा अमृत आजादी महोत्सव जैन संत बहुश्रुत गुरुदेव श्री जय मुनि जी महाराज , समता विभूति गुरुदेव श्री सत्यप्रकाश मुनि जी महाराज , गुरु हनुमंत गुरुदेव श्री आदिश मुनि जी महाराज आदि के सानिध्य में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया ।

रोहित जैन ने बताया कि सभी ने जैन स्थानक से जनता कॉलोनी में पद यात्रा करते हुए बड़े ही हर्ष से आजादी दिवस बनाया । इस अवसर पर जैन सभा के सभी पदातिकारी श्याम लाल जैन , नरेश जैन , विनोद जैन , सुनील जैन , जगदीश जैन , विवेक जैन , योगेंद्र जैन , आदिश जैन , अमित जैन जोजी आदि मौजूद रहे ।

