अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले हरियाणा के 7 जिलों में पुलिस अलर्ट हो गई है। नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, यमुनानगर और जींद के सेंसिटिव जोन पर पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। खासकर मंदिर और मस्जिद जैसे धर्म स्थलों को लेकर पुलिस एक्टिव है।

पुलिस की ओर से सलाह दी गई है कि ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश (UP) की यात्रा करने से लोग परहेज करें। इसके अलावा जिलों में पहले हुई हिंसा के केसों में उपद्रवियों की पहचान के प्रयास हो रहे हैं। संभावना है कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले पुलिस उनको हिरासत में ले ले।

सोशल मीडिया पर चल रहे कई भड़काऊ मैसेज और वीडियो के साथ नूंह, तावड़ू और पुन्हाना में मंदिरों और मस्जिदों में खास नजर रखी जा रही।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!