रोहतक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए भागदौड़ अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए एआईसीसी की तरफ से बनाए गए पर्यवेक्षक बीवी श्रीनिवास की तरफ से 6 लोगों के नाम फाइनल करके भेजे जा चुके है। अब देखना यह होगा कि उन 6 लोगों में से किसके नाम की घोषणा होती है।

कांग्रेस की तरफ से जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्षों का चुनाव किया जाना है। इसके लिए एआईसीसी की तरफ से रोहतक के लिए बीवी श्रीनिवास को पर्यवेक्षक के तौर पर लगाया गया, जिनके साथ 3 अन्य आब्जर्वर लगाए गए। पर्यवेक्षक की तरफ से पूरी जांच पड़ताल करने के बाद 6 नाम एआईसीसी को भेजे गए हैं, जिनमें से ही एक जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए 102 कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक बीवी श्रीनिवास के पास आवेदन किया था। जबकि कुछ नामों को छंटनी के दौरान काटा भी गया था। सभी आवेदनों को लेकर बारीकी से जांच की गई और कार्यकर्ताओं से भी आवेदनों को लेकर चर्चा हुई। फीडबैक लेने के बाद पर्यवेक्षक की तरफ से 6 नाम फाइनल कर भेजे गए हैं।

पर्यवेक्षक की तरफ से एआईसीसी को भेजे गए नामों में 3 ओबीसी, 2 जनरल और एक एससी शामिल है। ओबीसी में हेमंत बख्शी, बलराज बल्ले, लोकीराम प्रजापति के नाम शामिल है। वहीं जनरल में कृष्ण छाबड़ा और पार्षद विजय गोयल के नाम है, जबकि एससी से मेयर का चुनाव लड़ने वाले सुरजमल किलोई का नाम शामिल है।

कयास लगाए जा रहे है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी ही जिलाध्यक्ष बन सकता है। 6 नामों में 3 लोगों को हुड्डा का करीबी माना जा रहा है, जिनमें बलराज बल्ले, हेमंत बख्शी और सुरजमल किलोई शामिल है। वहीं, विजय गोयल को विधायक बीबी बतरा का करीबी और लोकीराम प्रजापति की पहुंच राहुल गांधी तक बताई जा रही है।

कृष्ण छाबड़ा का नाम भी आगे भेजा गया है, जो कि काफी समय से राजनीती में सक्रिय हैं और सरपंच भी रह चुके हैं। गौरतलब हो कि विधानसभा चुनाव में भी कृष्ण लाल छाबड़ा विधायकी कि दौड़ में थे।

कृष्ण लाल छाबड़ा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए दो नामों के बीच चर्चा चल रही है, जिसमें एक भूपेंद्र सिंह हुड्डा के काफी करीब बलराज सिंह उर्फ बल्ले का नाम है। जबकि दूसरा नाम हेमंत बख्शी है, इन्हें भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि दोनों में से किसकी किस्मत खुलेगी या कोई अन्य बाजी मारेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!