रोहतक के गांव ईस्माईला में हुए सड़क हादसे में घायल ने 6 दिन बाद रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 11 जुलाई को घर से खेत पर जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल का रोहतक PGI में उपचार चल रहा था। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव ईस्माईला निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जुलाई की सुबह उसके पिता सुरेश घर से खेत जाने की कहकर गए थे। कुछ समय बाद पता चला कि बीच रास्ते में पिता सुरेश का एक्सीडेंट हो गया। सूचना पर वह अपने चाचा के साथ घटनास्थल पर गया। जहां पर देखा कि पिता घायल अवस्था में पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारी है।

हादसे में घायल पिता को वह उपचार के लिए रोहतक PGI लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उपचार आरंभ कर दिया। बताया कि उपचार के दौरान रविवार अल सुबह पिता ने दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!