रोहतक पुलिस की टीम ने सुभाष नगर बाल्मिकी बस्ती निवासी ममता पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये हुये वारदात मे शामिल आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है l मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 19.09.2026 को सुभाष नगर निवासी ममता की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि ममता की उसके पति विवेक के साथ सन 2015 मे शादी हुई थी। जिससे ममता के पास एक लडका व एक लडकी है। ममता की कुछ दिन पहले अपने पति के साथ अनबन हो गई थी। जिसके बाद ममता अपनी बहन आरती के पास सैनीपुरा रोहतक चली गई थी। ममता का पति विवेक भी ममता के पास सैनीपुरा मे आने जाने लगा था। दिनांक 15.09.2026 को विवेक ममता की बहन आरती के घर सैनीपुरा मे रिक्शा लेकर आया और ममता को घर ले जाने के लिए कहा जो ममता ने विवेक के साथ जाने से मना करने लगी तो विवेक ने जान से मारने की नियत से ममता पर छुरी से वार कर दिया।और मौका से फरार हो गया। घायल अवस्था मे ममता को इलाज के लिए उसकी बहन ने हस्पताल मे दाखिल करवाया।

      मामले की जांच उप.नि राकेश कुमार प्रभारी पुलिस चौंकी सलारा मौहल्ला रोहतक द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 18.09.2026 को आरोपी पति विवेक पुत्र राजु निवासी सुभाष नगर बाल्मिकी बस्ती नीयर रेलवे फाटक सोनीपत रोड रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मै प्रयोग की गई छुरी आरोपी से बरामद की गई है l

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. विवेक पुत्र राजु निवासी सुभाष नगर बाल्मिकी बस्ती नीयर रेलवे फाटक सोनीपत रोड रोहतक ।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 254 दिनांक 16.09.2026 धारा 109(1),118(1),3(5) बीएनएस थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!