Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

चरखी दादरी फायरिंग के घायलों पर 43 केस:जमीनी विवाद में पेशी से लौट रहे थे सातों, 4 वेटिंलेटर पर; रोहित गोदारा गैंग का ऑडियो-लड़ाई अभी जारी

हरियाणा के चरखी दादरी में सिटी थाना के सामने हुई 30 राउंड फायरिंग केस में 2 बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि घायल स्कॉर्पियो सवार बाढ़ड़ा थाना में दर्ज जमीनी विवाद को लेकर पेशी पर आए हुए थे। सातों पर पहले से 43 केस दर्ज हैं।

पेशी भुगतकर वापस लौटते समय यह वारदात हुई। चरखी दादरी के डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने बताया कि स्कोर्पियो सवार तीन घायलों पर 27 जनवरी 2025 को जमीनी विवाद में केस दर्ज हुआ था। तीनों के साथ उनके 4 दोस्त पेशी भुगतने आए थे, जो गोलीबारी का शिकार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फायरिंग करने वाले 3 आरोपी पहले से ही घटनास्थल पर ताक लगाकर बैठे थे। उन्हें इनकी पेशी और स्कॉर्पियों नंबर का भी पता था। जैसे ही गाड़ी थाने के सामने से गुजरी, बाइक सवार बदमाश ने गाड़ी के आगे बाइक लगा दी और ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग की। घायल चार युवकों को रोहतक पीजीआई में वेटिंलेटर पर रखा गया है।

उधर, रोहित गोदारा गैंग से जुड़े नवीन बॉक्सर के नाम से एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। जिसमें नवीन कहता है-

आज दादरी के अंदर अमित फतेहगड़िया के ऊपर अटैक हुआ है, इसके 2 साथी मरे हैं। इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। सभी कान खोलकर सुन लेना, ये लड़ाई अभी शुरू हुई है। इनके साथ चलने वाला हमारा दुश्मन होगा।

Exit mobile version