Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पुलिस के सामने दो पक्षों में चली अंधाधुंध फायरिंग…घायल; 2 की हालत गंभीर

हरियाणा के चरखी दादरी में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सिटी थाना पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत चरखी दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल के दोनों ओर सड़क को बंद कर दिया गया, जबकि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

सूचना मिलते ही डीएसपी कप्तान सिंह और डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फिलहाल पुलिस गोलीबारी के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Exit mobile version