पंजाब और हरियाणा के अधिकतर यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए जनवरी महीने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण है कि उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन के शकूरबस्ती स्टेशन पर तकनीकी कार्य के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।

इस कारण बीकानेर मंडल से संबंधित रेल यातायात प्रभावित रहेगा। बठिंडा से सिरसा हिसार होकर रोहतक के रास्ते दिल्ली जाने वाली किसान एक्सप्रेस 5 जनवरी से 16 जनवरी तक रोहतक तक की संचालित की जाएगी।

इसके अलावा ट्रेन नंबर 04090 हिसार से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 14 और 16 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं, भिवानी से तिलकब्रिज जाने वाली ट्रेन 14738 भी इसी दिन रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14731, दिल्ली-बठिंडा 29 दिसंबर, 1 जनवरी से 4 जनवरी तक दिल्ली से अपने निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से प्रस्थान करे

ये ट्रेनें रद रहेंगी… 1. गाड़ी संख्या 14738, तिलकब्रिज-भिवानी एक्सप्रेस 14.01.25 व 16.01.25 को रद्द रहेगी। कुल 2 ट्रिप।

2. गाड़ी संख्या 14737, भिवानी- तिलकब्रिज एक्सप्रेस 15.01.25 व 17.01.25 को रद्द रहेगी। कुल 2 ट्रिप।

3. गाड़ी संख्या 04090, हिसार-नई दिल्ली एक्सप्रेस 14.01.25 व 16.01.25 को रद्द रहेगी। कुल 2 ट्रिप रदद् रहेंगी।

4. गाड़ी संख्या 04089, नई दिल्ली-हिसार एक्सप्रेस 14.01.25 व 16.01.25 को रद्द रहेगी। कुल 2 ट्रिप रद्द रहेंगी।

ये ट्रेनें आंशिक रद रहेंगी 1. गाड़ी संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली 5 जनवरी से 16 जनवरी तक बठिंडा से प्रस्थान करेगी वह रोहतक तक संचालित होगी। यह रेलसेवा रोहतक-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 14731, दिल्ली-बठिंडा 5 जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली के स्थान पर रोहतक से संचालित होगी। यह रेलसेवा दिल्ली-रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस 5 जनवरी से 16 जनवरी तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रोहतक स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेलसेवा रोहतक-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाड़ी संख्या 12481, दिल्ली-श्रीगंगानगर 5 जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली के स्थान पर रोहतक स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा दिल्ली-रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें रूट बदलकर चलेंगी 1. गाड़ी संख्या 12485, नान्देड-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 6 जनवरी, 9 जनवरी और 13 जनवरी को नान्देड से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली- आदर्शनगर -पानीपत-जींद होकर संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 7 जनवरी, 14 जनवरी और 16 जनवरी को मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी, यह परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट होकर संचालित होगी।

3. गाड़ी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 6 जनवरी और 13 जनवरी को बांद्रा टर्मिनल से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक होकर संचालित होगी।

4. गाड़ी संख्या 12439, नान्देड-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 12 जनवरी को नान्देड से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-आदर्शनगर दिल्ली-पानीपत-जींद होकर संचालित होगी।

6. गाड़ी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज एक्सप्रेस 13 जनवरी को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय-नई दिल्ली-तिलकब्रिज होकर संचालित होगी।

7. गाड़ी संख्या 15909, डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 12 जनवरी और 14 जनवरी को डिब्रुगढ़ से प्रस्थान करेगी तथा बदले गए मार्ग दिल्ली-सोनीपत-गोहाना-जींद होकर संचालित होगी।

8. गाड़ी संख्या 14728, तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 14 जनवरी को तिलक ब्रिज से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट होकर संचालित होगी।

9. गाड़ी संख्या 12481, दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 28 दिसंबर और 1 जनवरी से 4 जनवरी तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग दिल्ली- सोनीपत-गोहाना-जींद होकर संचालित होगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!