हरियाणा के हिसार में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बारिश के दौरान हाईटेंशन लाइन टूटने से 3 लोगों की मौत प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बिजली निगम के कर्मचारियों की गलती सामने आई है। इस मामले में जेई पंजाब सिंह के साथ-साथ फोरमैन और 2 लाइनमैन को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तार टूटने के बाद इन सभी को तुरंत बिजली बंद करनी थी मगर इन्होंने लापरवाही बरते। हिसार एसई एफआर नकवी ने बताया कि मामले की जांच अभी की जा रही है मगर प्राथमिक तौर पर फौरमैन राजपाल, लाइनमैन विजय और लाइनमैन अमित कुमार की गलती सामने आई है। इन सभी को सस्पेंड कर दिया है।

वहीं मामले मंत्री अनिल विज ने मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मामले में गहरा दुख व्यक्त किया है। विज ने कहा है कि इस दुर्घटना में जान जाने वालों के परिवारों की उन्होंने उचित मुआवजा देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि हिसार में दर्शन अकादमी स्कूल, मिर्जापुर रोड हिसार के पास 33 केवी सब-स्टेशन, सेक्टर 1 और 4, हिसार से निकलने वाले 11 केवी एमजी क्लब फीडर के टूटे हुए कंडक्टर के कारण हादसा हुआ था। टूटे हुए कंडक्टर के संपर्क में आने के कारण चाचा-भतीजा सहित 3 की जान चली गई थी।

अनिल विज ने बताया कि निदेशक संचालन और निदेशक परियोजनाओं की एक समिति जांच कर रही है। आज जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। क्षेत्र के जेई को निलंबित कर दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि राजकुमार (37) की दो छोटी बेटियां हैं। अमित (14) उसका भतीजा है। बंटी (27) सुलखनी गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) चलाता था। तीनों 31 अगस्त को नवमी के दिन गोगामेड़ी पर पूजा करने गए थे। लौटते समय वे बंटी के ननिहाल बधावड़ गांव में रुक गए थे। सुबह जब वे अपने गांव जा रहे थे, तभी उन पर बिजली की हाईटेंशन तार गिर गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!