रोहतक में दो महिलाओं सहित तीन लोगों से छीनाझपटी के मामले सामने आए हैं। रोहतक शहर में अलग-अलग जगह पर पैदल जा रही दो महिलाओं को निशाना बनाया। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आरोपी युवक से मोबाइल फोन, नकदी व आभूषण छीनकर फरार हो गए।

साथ ही सांपला में तीन युवकों ने छीना-झपटी की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

पहला मामला :रोहतक की सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के माता दरवाजा के पास शुक्रवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाश युवती से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। शोर शराबा होने पर जब तक लोग एकत्रित हुए, तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। सब्जी मंडी थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मोहल्ला केवल गंज निवासी सुगंध एक निजी कंपनी के एचआर विभाग में काम करती है।

शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह ड्यूटी कर फोन पर बात करते घर जा रही थी। माता दरवाजा के पास पहुंची थी। इस दौरान बाइक पर आए दो बदमाश उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सब्जी मंडी थाना पुलिस ने युवती से बदमाशों के हुलिया के बारे में पता किया।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों के बारे में पता नहीं लगा सका। इसके बाद पुलिस ने देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। व्यापारियों ने एसपी हिमांशु गर्ग से लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

दूसरा मामला:रोहतक के केवलगंज निवासी खुशबू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में एचआर के पद पर नौकरी करती है। नौकरी के बाद वे शुक्रवार रात करीब साढ़े 7 बजे वे माता दरवाजा पर पहुंची। वह फोन सुनते हुए घर जा रही थी कि इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। वे मोबाइल फोन छीनकर बाबरा मोहल्ला की तरफ भाग गए। मोबाइल के कवर में 500 रुपए भी थे। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

तीसरा मामला:जगदीश कॉलोनी निवासी कविता शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुरानी ITI के पीछे से जा रही थी। इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने झपटा मारकर उसका पर्स छीन लिया। पर्स में आभूषण व नकदी सहित स्कूल के जरूरी दस्तावेज भी थे। जिन्हें छीनकर आरोपी युवक फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच  शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!