हरियाणा सेकेंडरी एजूकेशन विभाग ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 22 मई 2026 को जारी आदेश में राज्य के 250 सरकारी स्कूलों को “चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल (CM EEE Schools)” घोषित किया है। यह फैसला सरकार की मंजूरी और सिफारिश के बाद लिया गया है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन स्कूलों में पहली कक्षा से पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में कराना अनिवार्य होगा। वहीं दूसरी कक्षा से हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के अलग-अलग सेक्शन संचालित किए जाएंगे।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी से संबद्ध बने रहेंगे। यानी छात्रों की बोर्ड व्यवस्था और मान्यता में कोई बदलाव नहीं होगा। आदेश में कहा गया है कि निर्धारित नियमित फंड के अलावा छात्रों से किसी प्रकार की अतिरिक्त फीस या आर्थिक योगदान नहीं लिया जाएगा। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

नोटिफिकेशन के मुताबिक ये सभी संस्थान सह-शिक्षा (को-एजुकेशनल) स्कूल के रूप में कार्य करेंगे। यानी लड़के और लड़कियां साथ पढ़ाई करेंगे। सरकार ने इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया लागू करने का फैसला लिया है। यह प्रक्रिया मॉडल संस्कृति स्कूल और पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर होगी, ताकि योग्य और दक्ष शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जा सके।

इन स्कूलों को अपने-अपने क्षेत्रों में “हब स्कूल” की भूमिका भी दी जाएगी। ये आसपास के स्कूलों को संसाधन, शैक्षणिक सहयोग और विशेषज्ञता उपलब्ध कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!