करनाल। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के करनाल से 22 वर्षीयटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में करनाल से 22 वर्षीय महिला गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच टीम अपने साथ ले गई, शिव कॉलोनी से पकड़ा

महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान सुनेहा (22), पत्नी अभिषेक के रूप में हुई है। वह करनाल की शिव कॉलोनी में रहती है। गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की टीम उसे अपने साथ मुंबई ले गई।

जानकारी के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम 1 नवंबर को जांच के सिलसिले में करनाल पहुंची थी। टीम ने पानीपत क्राइम ब्रांच की मदद से महिला की तलाश की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शिव कॉलोनी से महिला को पकड़ा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुंबई के जुहू थाने में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान महिला की तलाश की जा रही थी। 1 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे पुलिस टीम ने उसे शिव कॉलोनी से हिरासत में लिया।

महिला पुलिसकर्मी ने उससे पूछताछ की। जांच के बाद गिरफ्तारी जरूरी पाए जाने पर दोपहर करीब 3:30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के आधार की दी लिखित जानकारी

जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने महिला को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 47 के तहत गिरफ्तारी के कारण और आधार की लिखित जानकारी दी। वहीं, उसके पिता सुरेंद्र पासवान को धारा 48 के तहत गिरफ्तारी की सूचना दी गई।

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम एपीआई दिनेश के नेतृत्व में करनाल पहुंची थी। 1 नवंबर को शाम 4:50 बजे थाना रामनगर में टीम के आने-जाने की रपट भी दर्ज की गई।

पिता को पहले ही दिया गया था नोटिस

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद स्थानीय थाना प्रबंधन को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम महिला को लेकर रवाना हो गई। फिलहाल मामले में महिला की कथित भूमिका और फायरिंग की घटना से उसके संबंधों को लेकर मुंबई पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!