हरियाणा के रोहतक शहर में बीएससी की एक छात्रा घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजन उसे तलाश कर-करके परेशान हो चुके हैं। छात्रा का कहीं पता नहीं चल पाया है। छात्रा के भाई ने शहर अर्बन स्टेट थाने में बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।

शहर अर्बन स्टेट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया है कि उसकी 20 वर्षीय बहन शहर के एक कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा है। शुक्रवार रात नौ बजे के करीब वह घर में किसी को बिना बताए ही बाहर चली गई। काफी देर तक उसके न लौटने पर उसे आसपास तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। रिश्तेदारी में भी फोन लगाकर पूछताछ कर ली गई है, उसकी जानकारी कहीं से भी नहीं मिल रही है। घर से वह नीले रंग का ट्राउजर व भूरे रंग की जर्सी पहन कर गई है।

छात्रा के लापता होने के मामले में अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ग्रुपों में छात्रा से संबंधित जानकारी शेयर की गई है, ताकि उसका जल्द पता लगाया जा सके। वहीं छात्रा अपने साथ जिस मोबाइल को लेकर गई है, उसकी आखिरी लोकेशन पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!