हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें कुल 92.49% बच्चे पास हुए हैं। सरकारी स्कूलों का पास रिजल्ट 89.30 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों का प्रतिशत 96.28 रहा। रिजल्ट में रेवाड़ी पहले, चरखी दादरी दूसरे और महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।
, नूंह सबसे फिसड्डी रहा। भिवानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मनीष नागपाल ने यह जानकारी दी।
इस बार स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 73.08% रहा। 10वीं में कुल 2 लाख 77 हजार 460 बच्चों ने एग्जाम दिया था।
10वीं में 4 स्टूडेंट्स ने पहला स्थान पाया है। इसमें हिसार के रोहित, अंबाला की माही, झज्जर की रोमा और झज्जर की ही तान्या शामिल हैं। इन चारों ने 497 अंक लाकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाया है।



