रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त अलग-2 स्थानो से दो युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से दो देशी पिस्तौल व एक रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से पुछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि सज्जन के नेतृत्व मे एवीटी एवं पी.ओ स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त महम आउटर बाईपास शेरेपंजाब ढाबा के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान राहुल उर्फ कीडा पुत्र महेन्द्र निवासी भैणी महाराजपुर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व एक रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 148/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही परमजीत के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम चमारिया पुल के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त चमारिया पुल के नीचे आउटर बाईपास रोहतक के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विकास उर्फ नान्हा पुत्र राजबीर निवासी गांव सिसरौली के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर मे अभियोग संख्या 119/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।


