हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, महापौर रामअवतार वाल्मीकि, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी शमशेर खरक, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल ने पंजाब के गुरदासपुर जिला के बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री के 2 ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। पंजाब में भयंकर बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति पूरे हरियाणा की गहरी संवेदना है। इस प्राकृतिक आपदा ने हजारों परिवारों के जीवन को प्रभावित किया है, लेकिन संकट की इस घड़ी में पंजाब अकेला नहीं है बल्कि पूरा देश और विशेषकर हरियाणा की जनता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
आज स्थानीय जिला विकास भवन परिसर से रवाना की गई राहत सामग्री में जीवन-यापन की सभी आवश्यक वस्तुएं शामिल की गई हैं। दोनों ट्रकों में 1100 किट में कुल 24200 आईटम है, 5 हजार चाय पत्ती पैकेट, 2600 नूडल्स पैकेट, विभिन्न प्रकार की नमकीन, कम्बल, दवाइयां, आटा, सभी दालें, सभी मसाले, नूडल्स, बिस्कुट, रस, मोमबती, माचिस, चावल, तेल, साबुन, टूथपेस्ट, सूखा दूध पाउडर शामिल हंै। एक किट में आवश्यकता के सभी 22 वस्तुएं रखी गई हैं। बाढ़ राहत प्रति पैकेट में 2 किलोग्राम आलू, 1 किलोग्राम प्याज, ग्रोसरी में 3 किलाग्राम चावल, 1 किलोग्राम मिक्स दालें, 250 ग्राम मिल्क पाउडर, 500 मिलीलीटर सरसों तेल, 500 ग्राम चीनी, 500 ग्राम नमक, 100 ग्राम चाय, 50 ग्राम हल्दी, 50 ग्राम लाल मिर्च, 2 पैकेट बिस्कुट, 1 पैकेट रस, नहाने व कपड़े धोने का साबुन, 2 टूथबु्रश, एक छोटी टूथपेस्ट, 1 पैकेट मोमबती, 2 बॉक्स माचिस, 2 लीटर पेयजल की बोतल शामिल हैं। रेड क्रॉस के 100 से अधिक वालंटियर्स द्वारा सचिव श्याम सुंदर की देखरेख में राहत सामग्री की पैकिंग की गई है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा नेता वीर सिंह हुड्डा,हरिओम मित्तल भाली, जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल, निगम पार्षद रमेश बोहर, कपिल नागपाल, नेता रवि हूड्डा, अमित बंसल व एडवोकेट रंजना रापडिया आदि मौजूद थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!