रोहतक जिले में हिसार बाईपास पर आज शाम करीब 7 बजे दो युवकों पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग के दौरान एक युवक की कमर में गोली लगी, जबकि दूसरे की कनपटी को छूकर गोली निकल गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायलों की पहचान 19 वर्षीय सौरभ पुत्र उपदेश निवासी शुगर मिल कॉलोनी रोहतक तथा 26 वर्षीय साहिल पुत्र कबूल सिंह निवासी गांव बामडोला झज्जर के रूप में हुई। दोनों घायलों को पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में इलाज के लिए पहुंचे घायल साहिल ने बताया कि काम को लेकर उनका कुछ लोगो के साथ विवाद चल रहा है। इसी मामले में वह बातचीत करने गए थे, लेकिन आरोपियों ने बातचीत करने की बजाय उनके ऊपर गोली चला दी। फायरिंग में एक गोली सौरव की कमर में लगी हुई है, जबकि साहिल की कनपटी को छूते हुए निकल गई।

सिटी थाने के जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि उन्हें हिसार बाईपास पर गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक घायलों को पीजीआई ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंच गए थे। पुलिस ने घायलों के बयान पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!