https://www.facebook.com/share/v/vPoC29BPiXRd6w4b/?mibextid=oFDknk

रोहतक के लाखनमाजरा में मंगलवार रात को 2 चचेरे भाइयों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। जिन्हें रोहतक PGI में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों की पहचान 45 वर्षीय विक्रम और करीब 59 वर्षीय ईश्वर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों में प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में एक पक्ष जब उलाहना देने गया तो दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी।

प्राथमिक जांच के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही कुनबे के हैं और उनमें प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष उस प्लॉट पर गोबर डाल रहा है और उपले बनाता है। मंगलवार को दूसरे पक्ष से विक्रम प्लॉट से उपले व गोबर उठाने की कहने के लिए गया था। वहीं, इसी दौरान दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। इधर, आरोपी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसके कारण 2 गोली विक्रम के पेट व पांव में लग गईं।

वहीं, गोलियों की आवाज सुनकर ईश्वर बीच-बचाव करने गया। जहां आरोपी ने ईश्वर पर भी फायरिंग कर दी। गोली सीधी ईश्वर के पांव में जा लगी। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लेकर जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, वारदात के बाद आरोपी भी फरार हो गया।

लाखनमाजरा पुलिस थाना एसचओ सुरेश कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में दो लोगों को गोली लगने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्राथमिक जांच के अनुसार प्लॉट को लेकर एक ही कुनबे के दो पक्षों में विवाद था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!