रोहतक में लाइब्रेरी से पढ़ाई करके आ रहे एक युवक से दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा फोन छीनने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि जिस समय यह वारदात हुई उस वक़्त पीड़ित युवक फोन पर बात कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।

गांव खरैटी निवासी सुधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौकरी की तैयारी करता है। इसलिए वह रोहतक की लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए जाता है। शनिवार को भी वह लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए गया हुआ था। जब वह लाइब्रेरी से पढ़कर वापस लौट रहा था तो उसके फोन पर कॉल आ गई। उसने कॉल सुनने के लिए फोन उठाया और बात करने लगा।

उन्होंने बताया कि जब वह फोन पर बातें करते हुए सैनी रोड के पास जा रहा था तो पीछे से दो मोटरसाइकिल सवार युवक वहां आए। उक्त युवकों ने झपट्‌टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। वहीं मोबाइल फोन छीनकर आरोपी युवक आगे की तरफ तेज रफ्तार में फरार हो गए

सुधीर के पिता रामकिशन ने बताया कि घटना के कारण सुधीर सहम गया और मोटरसाइकिल के नंबर नहीं देख पाया, लेकिन दोनों मोटरसाइकिल युवक बिना नकाब के ही थे, इसलिए पहचान में आ सकते हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!