रोहतक पुलिस की टीम ने घर बैठे रुपये कमाने का झासा देकर 16 लाख रुपये से अधिक की हुई धोखाधडी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे 04 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गांव खिडवाली निवासी अमित की शिकायत के आधार पर थाना साइबर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 30.10.2025 को अमित के पास टेलीग्राम आईडी पर एक मैसज आया जिसमे घर बैठे काम करने का ऑफर मिला। अमित के हॉ करने पर उन्होने बताया कि अमित को कम्पनी के प्रोडक्ट को प्रमोशन करना होगा। 28 प्रोडक्ड का फीडबैक पूरा करने पर कमीशन के तौर पर 700/2500 रुपये मिलेगे। जिसके बाद अमित के पास एक लिंक भेजा गया। अमित को वोलट बनाने का कहा गया और अपना रजिस्ट्रेशन किया। अमित ने उनके कहे अनुसार टास्क पूरे किये जिसके बदले मे अमित के खाते मे 700 रुपये आ गये। अमित के आगे कहा कि प्रीपेड टास्क पूरा करने पर अच्छा रुपये कमा सकेगे जिसके लिये अमित को 9800 रुपये जमा कराने होगे। अमित ने उनके कहे अनुसार टास्क पूरा करने के नाम पर अलग-2 ट्रांजैक्शन से कुल 16,40,724/- रुपये ट्रांसफर कर दिये।
मामले की जांच पीएसआई अनिल द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच दिनांक 26.05.2026 को आरोपी जितेन्द्र उर्फ मिथु पुत्र प्रमोद निवासी शिव कॉलोनी हिसार, शुभम पुत्र संदीप व किशना पुत्र नथु निवासीगण न्यू मॉडल टाउन हिसार व आकाश पुत्र विनोद निवासी लेबर कॉलोनी हिसार को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1 जितेन्द्र उर्फ मिथु पुत्र प्रमोद निवासी शिव कॉलोनी हिसार
- शुभम पुत्र संदीप निवासी न्यू मॉडल टाउन हिसार
- किशना पुत्र नथु निवासी न्यू मॉडल टाउन हिसार
- आकाश पुत्र विनोद निवासी लेबर कॉलोनी हिसार
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 21 दिनांक 12.03.2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बीएनएस थाना साइबर रोहतक
