सोनीपत में आज मंगलवार को दिनदहाड़े पानीपत के एक बैटरी कारोबारी से 15 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। कारोबारी के मुताबिक दो युवक पुलिस की वर्दी में बाइक पर आए। उन्होंने चेकिंग के बहाने उसकी कार रुकवाई, फिर बेहोशी की दवा सुंघाकर कार में रखा कैश व मोबाइल लेकर फरार हो गए। यह घटना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास जीटी रोड पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और कई थाना प्रभारी सहित ACP ऋषिकांत मौके पर पहुंचे। पुलिस अब जीटी रोड पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हे। ACP ऋषिकांत ने कहा कि यह मामला संदिग्ध लग रहा है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

जानकारी के मुताबिक पानीपत निवासी बैटरी कारोबारी साहिल ग्रोवर मंगलवार को किसी काम से सोनीपत की तरफ आ रहे थे। जब वे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास जीटी रोड पर पहुंचे, तो बाइक सवार 2 युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। दोनों युवक पुलिस की वर्दी में थे। साहिल ने आरोप लगाया कि उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग करने की बात कही और कार साइड में लगवाई। उन्होंने बातचीत के दौरान कोई नशीला पदार्थ सूंघा दिया, जिससे वे अचेत हो गए। इसी दौरान बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखे करीब 15 लाख रुपए नकद और मोबाइल फोन निकाल लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

साहिल के मुताबिक कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया, तो उन्होंने आसपास मौजूद राहगीरों से मदद मांगी। राहगीरों के मोबाइल से उन्होंने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही ACP ऋषिकांत, बड़ी थाना प्रभारी और गन्नौर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

ACP ऋषिकांत के मुताबिक मामला अभी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। कारोबारी जिस स्थान से पैसे छीने जाने का आरोप लगा रहे हैं, वहां से बाइक निकालने का कोई रास्ता नहीं है। उस जगह पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिससे होकर गुजरने वाला हर बाइक सवार कैमरे में कैद हो जाएगा। फ्लाईओवर पर गाड़ी चढ़ने और बाइक उतरने की फुटेज तो है, लेकिन बीच में लगी ग्रिल के ऊपर से बाइक का जाना संभव नहीं है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!