पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक भयंकर हादसा होने से टल गया। एक ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार के जोरदार धमाके के साथ टूटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। डरानेवाली बात यह है कि यह ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार टूटकर एक ट्रेन के ऊपर गिरा, इस ट्रेन में में यात्री सवार थे। ट्रेन में धुआं भर गया और यात्री घबराकर यहां-वहां जान बचाकर भागने लगे। स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई।

घटनास्थल के कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें ओवरहेड ट्रैक्शन तार टूटने के कुछ ही पलों बाद यात्रियों को लोकल ट्रेन से कूदकर सुरक्षित स्थान की ओर भागते हुए देखा जा सकता है। प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ यात्रियों को भी प्रभावित क्षेत्र से दूर भागते हुए देखा जा सकता है क्योंकि ट्रेन के पास धुआं फैल गया था।

यह घटना बुधवार को व्यस्त सियालदह-दानकुनी सेक्शन पर स्थित दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर हुई। प्रभावित ट्रैक की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे मरम्मत कार्य के दौरान सियालदह-दानकुनी मार्ग पर ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गईं। रेलवे की तकनीकी और इंजीनियरिंग टीमें मौके पर पहुंचीं और मरम्मत का काम किया। क्षतिग्रस्त ओवरहेड तार की मरम्मत के बाद ट्रेन सेवाएँ सामान्य रूप से बहाल हो गईं।

चित्रा पंडित नाम की एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि वीडियो देखकर रूह कांप जाएगी। पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन के ऊपर 11,000 वोल्ट का ओवरहेड बिजली का तार टूटकर गिर गया। सभी यात्री ट्रेन के अंदर ही थे, लेकिन सभी सही सलामत ट्रेन से बाहर निकल गए स्टेशन पर भगदड़ मच गई। इतना भयानक हादसा भारत में आज से पहले कभी नहीं हुआ था।

यह घटना रात करीब 8:50 बजे हुई, जब डंकुनी-सियालदह डाउन लोकल ट्रेन ओवरहेड इक्विपमेंट में खराबी आने के कारण रुक गई। स्टेशन के वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लाइव वायर ट्रेन के संपर्क में आया, तो तेज चिंगारियां और धुआं निकला, जिससे कुछ देर के लिए यात्रियों में घबराहट फैल गई। इतने डरावने मंज़र के बावजूद, किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन की धातु की बॉडी ने ‘फैराडे केज’ की तरह काम किया, जिससे बिजली का करंट ट्रेन में सवार लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सका

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!