पंजाब और चंडीगढ़ में पाकिस्तानी हमलों के बाद हरियाणा के अंबाला में भी एयर अटैक का अलर्ट जारी किया गया है। इधर अंबाला डीसी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर अंबाला से 70 किलोमीटर की दूरी पर कुछ ड्रोन्स दिखे, जिसके बाद यहां 48 मिनट तक सायरन बजाए गए। इसी दौरान तुरंत ही अंबाला के सारे स्कूल-कॉलेज बंद करवाकर बच्चों की छुट्‌टी कर दी गई।

अंबाला में आर्मी कैंट के अलावा एयरफोर्स स्टेशन भी है। यह पहली बार है कि अंबाला में एयर अटैक का अलर्ट जारी किया गया है।

हालात को देखते हुए अंबाला, पानीपत और पंचकूला में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान लोगों को इमरजेंसी होने पर ही घरों से बाहर निकलने को कहा गया है।

वहीं चंडीगढ़ स्थित हरियाणा के MLA हॉस्टल में बम होने की सूचना मिली थी। इस बारे में MLA हॉस्टल के रिसेप्शन में सूचना आई थी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर गहन तलाशी ली। हालांकि वहां से कुछ नहीं मिला।

पानीपत: जिला मजिस्ट्रेट वीरेंद्र दहिया ने रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही आउटडोर लाइट्स, बिल बोर्ड, स्ट्रीट लाइट को इन्वर्टर और जनरेटर से चलाने पर रोक लगा दी है। हालांकि लोग अंदर लाइट का यूज कर सकते हैं लेकिन खिड़कियों पर पर्दे लगाने होंगे, जिससे लाइट बाहर न आए।

पंचकूला- हवाई हमले की आशंका को देखते हुए पंचकूला में सुबह सायरन बजाया गया। प्रशासन हाई अलर्ट पर है। आज यहां ब्लैकआउट रहेगा। बाजार शाम 7 बजे बंद हो जाएंगे। स्कूलों को 2 दिन तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

पानीपत में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बाहर की लाइटें बंद रहेंगी

अंबाला में आज रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैक आउट

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!