गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को गुरुग्राम में छापामारी कर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA, 2002) की धारा 17 के तहत हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री गोपाल कांडा से जुड़े तीन परिसरों पर छापामारी करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम गोपाल कांडा के रिहाइशी मकान, कार्यालय और फार्महाउस पर जांच कर रही है।

ईडी ने वाटिका लिमिटेड द्वारा किए गए एक बड़े रियल एस्टेट फ्रॉड मामले में अपनी जांच तेज करते हुए यह कार्रवाई की है। यह पूरी कार्रवाई इन्वेस्टर्स के फंड में की गई वित्तीय अनियमितताओं और मनी ट्रेल के आधार पर की गई है।

वहीं, जांच में सामने आया है कि वाटिका लिमिटेड ने कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में समय पर पज़ेशन, एश्योर्ड रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड के निष्पादन का झूठा भरोसा देकर निवेशकों को आकर्षित किया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!