रोहतक में हरियाणा श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा 18 और 19 सितंबर को राजीव गांधी खेल परिसर में जोन स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महम के एसडीएम मुकुंद तंवर को खेल प्रतियोगिता का नोडल अधिकारी बनाया है। खेल प्रतियोगिता के लिए विभागों को आदेश जारी किए गए।

डीसी सचिन गुप्ता ने प्रतियोगिता के लिए पुलिस अधीक्षक को खेल प्रतियोगिता के दौरान कानून व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। खेल अधिकारी द्वारा आधारभूत सुविधाएं प्रशिक्षित कोच, रेफरी और अन्य तकनीकी परामर्श दिया जाएगा। सिविल सर्जन द्वारा प्रतियोगिता स्थल पर खेल संपन्न होने तक जीवन रक्षक उपकरणों से युक्त एम्बुलेंस और पैरामेडिकल स्टाफ सहित डॉक्टरों की टीम तैनात की जाएगी।

डीसी सचिन गुप्ता ने नगर निगम द्वारा प्रतियोगिता स्थल की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों की सफाई के अलावा झंडे और स्वागत गेट लगाए जाएंगे। साथ ही नगर निगम द्वारा मैदान में पानी छिड़काव के साथ-साथ चुना भी डलवाया जाएगा। साथ ही अग्निशमन वाहन भी स्टाफ सहित तैनात किया जाएगा। अग्निशमन अधिकारी द्वारा खेल प्रतियोगिता स्थल के लिए अग्निशमन वाहन उपलब्ध करवाया जाएगा।

हरियाणा सरकार द्वारा खेल महाकुंभ 2025 में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कराटे खेल को शामिल किया है। जिनकी पालना में खेल विभाग हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के लिए जिला स्तर पर कराटे खेल की ट्रायल लेकर खिलाड़ियों का चयन करने बारे आदेश दिए। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ हेतु कराटे खेल की जिला टीम का चयन 15 सितंबर को सुबह 9 बजे सर छोटूराम स्टेडियम में किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!