Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक से जिप चेयरपर्सन मंजू हुड्डा बनी भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष

रोहतक की चेयरपर्सन मंजू हुडडा को भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की है। चेयरपर्सन मंजू हुडडा पार्टी की गतिविधियों में काफी सक्रिय रहती है। भाजपा द्वारा उनकी इस पद पर नियुक्ति किए जाने के बाद उन्होंने शीर्ष नेतृत्व व संगठन का आभार प्रकट किया है।

मंजू हुड़्डा ने बताया कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे ये जिम्मेदारी सौंपी है वो उसको सदैव निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि वो भाजपा की एक कर्मठ कार्यकर्ता रही है और हमेशा से पार्टी को मजबूत करने का काम किया है।

मंजू हुड़्डा ने अपनी इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version