Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कैथल में युवक का रास्ता रोककर 4 राउंड हवाई फायरिंग:स्कॉर्पियो-थार सवार बदमाशों ने दी धमकी; वीडियो बनाने पर फरार

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

हरियाणा के कैथल जिले में दुसेरपुर गांव के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रात के समय एक युवक का रास्ता रोककर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत के बाद गुहला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवक गुरमेज सिंह राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 जुलाई की रात लगभग 10 बजे अपने दफ्तर से घर लौट रहा था। जब वह शारदा स्कूल के पास पहुंचा, तो सड़क पर 4 बड़ी गाड़ियां और 2 थार खड़ी थीं। उसके वहां पहुंचते ही आरोपियों ने 4 बार हवा में गोलियां चलाईं। इसके बाद एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी कार के आगे आकर रास्ता बंद कर दिया।

गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म लगी होने के कारण उसमें बैठे लोगों की गिनती का पता नहीं चल सका। डर के मारे युवक ने अपनी गाड़ी पास के एक पेट्रोल पंप पर खड़ी कर दी। तभी एक काले रंग की थार गाड़ी उसके पास आकर रुकी। जब युवक ने हिम्मत दिखाकर मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपी धमकी देते हुए अपनी गाड़ियां लेकर तेजी से फरार हो गए।

Exit mobile version