Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक के मर्डर का मामला: पुलिस ने पकड़े चारों आरोपी, रंजिश में की थी हत्या

रोहतक में पूर्व CM हुड्डा के गांव सांघी में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने चारों युवकों के गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने रंजिश रखते हुए इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

गांव सांघी निवासी मनीष (22) के चाचा रामनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूटी व बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने मनीष की गोलियां मारकर हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर गांव सांघी निवासी अनुकूल उर्फ सैफली, सचिन उर्फ भूत, विक्की व गोहाना निवासी सागर के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सोमवार को उसके घर पर दादी की तेरहवीं का कार्यक्रम था। सोमवार शाम के कार्यक्रम खत्म होने के बाद मनीष टेंट का सामान रखवाने के लिए दुकान पर आया हुआ था। उसी दौरान बाइक और स्कूटी पर सवार होकर कुछ युवक वहां आ पहुंचे। उक्त युवकों ने आते ही मनीष पर हमला बोल दिया।

जिन्हें देखकर मनीष खेतों की तरफ भागने लगा। लेकिन बदमाशों ने पीछे करते हुए मनीष पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू रखी। वहीं बदमाश चाकू भी लिए हुए थे। मनीष बचने के लिए करीब डेढ़ किले (एकड़) तक भागा, लेकिन गोलियां लगने के कारण वह गिर गया और उस पर चाकूओं से भी हमला कर दिया।

प्राथमिक दृष्टि से मनीष को 4 गोलियां लगने की सूचना है। जिसके कारण मनीष की मौत हो गई। शोर सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। जिसके बाद बदमाश मौके पर ही बाइक और स्कूटी छोड़कर फरार हो गए।

मनीष के पिता जोगेंद्र की करीब 3 साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने घर का इकलौता बेटा था। हालांकि मनीष की एक बड़ी बहन भी है। जिसकी शादी हो चुकी है। मनीष खेती बाड़ी का काम करता था। सोमवार को उसकी दादी की तेरहवीं थी। टेंट का सामान रखवाने के लिए वह दुकान की तरफ गया था।

अब घर पर मनीष की मां पूनम ही अकेली बच गई है। 9 दिन के अंदर घर में दूसरी मौत होने से मातम छाया हुआ है। पूनम देवी पहले ही अपने पति की मौत के दुख से उभर रही थी। वहीं नए साल के दिन उनकी सास फूली देवी की मौत हो गई। वहीं अब बेटे की भी हत्या कर दी।

Exit mobile version