Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में बर्थडे पार्टी पर युवक की चाकू मारकर हत्या: परिवार से पैसे लेकर दोस्तों संग निकला था, एक्सीडेंट बताकर भागे; मां ने की सख्त कार्रवाई की मांग

करनाल: करनाल में जन्मदिन मनाने गए एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक परिवार से पैसे लेकर दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए घर से निकला था। बाद में उसकी मौत की खबर सामने आई।

परिजनों का आरोप है कि युवक के साथ मौजूद दोस्तों ने घटना के बाद मामले को एक्सीडेंट बताने की कोशिश की और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।

मृतक की मां ने बेटे की मौत के मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या किन परिस्थितियों में हुई और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसे लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

करनाल: हरियाणा के करनाल में जन्मदिन के दिन एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात युवक परिवार से पैसे लेकर दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए घर से निकला था। परिजनों ने उसे घर पर ही जन्मदिन मनाने के लिए कहा था, लेकिन वह दोस्तों के साथ बाहर चला गया।

रात करीब 2 बजे परिजनों को फोन कर बताया गया कि युवक का एक्सीडेंट हो गया है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के पिता ने उसके दोस्तों पर चाकू से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वारदात के बाद हादसे की सूचना देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए 8 से 10 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस घटना के कारणों और युवक की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

वहीं, अस्पताल पहुंची मृतक की मां ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का जिक्र करते हुए आरोपियों के खिलाफ उसी तरह की कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना रामनगर पुलिस के मुताबिक, मृतक के भाई कर्ण की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कृष शुक्रवार की रात अभी नामक लडके के घर बहादुरचंद कॉलोनी में अपने 5/6 दोस्तो के साथ बर्थडे मना रहा था। उसके दो दोस्त शिव कॉलोनी में घुमने के लिए चले गए, जहां पर उनका कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों ने बहादुरचंद कॉलोनी में पार्टी कर रहे अपने दोस्तो को फोन करके मौका पर बुला लिया।

इस पर कृष और उसके दोस्त भी शिव कॉलोनी पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप नाम के लड़के ने उसकी जांघ में चाकू मार दिया। इसके बाद दोस्त ही उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर सिविल अस्पताल करनाल ले गए, जहां पर डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।

कृष की मौत का पता चलने पर उसके दोस्त भाग गए। मगर, इससे पहले परिवार को सूचना दे गए कि कृष का एक्सीडेंट हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है।

पुलिस ने आरोपी प्रदीप पुत्र सुमेर चंद, प्रिंस पुत्र रामलखन चौहान, गौरव पुत्र शंकर पासवान, ध्रुव पुत्र राजेश कुमार सहित अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुछ को पकड़ भी लिया गया है।

Exit mobile version