Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

युवक की गोली मारकर की हत्या: दोस्तों के साथ कर रहा था बर्थ डे पार्टी !!

बहादुरगढ़ में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी कर रहा था। तभी उसके सिर में गोली मारी गई। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसने मारी। शव को नागरिक अस्पताल के श‌वगृह में रखवाया गया है। पुलिस टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ के गांव मातन का रहने वाला मोहित (22) अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार की रात पास के ही गांव मांडौठी में बर्थडे पार्टी करने गया था। बताया जा रहा है कि वही बैठकर सभी ने शराब पी और रात डेढ़ बजे किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर मोहित के सिर में गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद मोहित को तुरंत गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक का दौरा किया। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर गोली किसने चलाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोहित के ही किसी दोस्त ने उसे गोली मारी है। हालांकि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मोहित को गोली किसने और क्यों मारी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में लगी है।

Exit mobile version